
दिल्ली की तपिश अब डराने लगी, हीटस्ट्रोक से दूसरी मौत; अस्पताल में 28 घंटे तक लड़ी जिंदगी की जंग
- Paatli SamacharVani
- Jun 1, 2024
- 1 min read
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू से हाहाकार मचा हुआ है। बढ़ता पारा अब लोगों की जान भी लेने लगा है। गुरुवार को दिल्ली में हीट स्ट्रोक से 40 साल के एक फैक्ट्री मजदूर की मौत हो गई थी। अब एक दिन बाद शनिवार को 55 साल के अधेड़ की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती होने के 28 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि हीट स्ट्रोक क्लिनिक में इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।
Comments